फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress Held Vote bachao desh Bachao march alleges irregularities in SIR process

हरिद्वार: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' यात्रा में भिड़े कांग्रेसी नेता, सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 03:44 PM IST
सार

मार्च की शुरुआत शिवमूर्ति से हुई और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क, कोतवाली हरिद्वार के सामने तक पहुंचे।

विज्ञापन
Congress Held Vote bachao desh Bachao march alleges irregularities in SIR process
कांग्रेसी नेता भिड़े - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस की ओर से बुधवार को निकाली गई वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा की शुरुआत ही हंगामे से हुई। शिवमूर्ति चौक पर यात्रा में शामिल कांग्रेस के दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते-देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यात्रा शुरू होने के दौरान लालढांग के कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी और मंगलौर के कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों नेताओं के बीच बहस हुई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ समर्थक आपस में उलझ गए और देखते-देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो में भी दोनों नेताओं के बीच बहस और इसके बाद समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखे। घटना के कारण कुछ देर के लिए यात्रा का माहौल भी बिगड़ गया। खास बात यह रही कि यात्रा में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ऐसे में कार्यक्रम की शुरुआत में ही पार्टी नेताओं के समर्थकों के बीच हुए विवाद ने कांग्रेस की अंदरूनी खींच-तान को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Big News: मतदाता बनाने का अभियान शुरू, सीएम धामी की बड़ी घोषणा, अबू धाबी में युवक लापता, बारिश से बढ़ी ठंड

Trending Videos

दोनों नेताओं के अलग-अलग गुटों से जुड़ा है विवाद
कांग्रेस के भीतर दोनों नेताओं के अलग-अलग गुटों से जुड़े होने की चर्चा है। गुरजीत लहरी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत का करीबी बताया जाता है, जबकि जितेंद्र पंवार को मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन का करीबी माना जाता है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं।

क्या कहते हैं नेता
वरिष्ठ नेताओं के अलावा मुझे आपत्तिजनक शब्द कहे। जितेंद्र पंवार और उनके समर्थकों ने अभद्रता की और हाथापाई की है। पूरे मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी और उनके सामने प्रकरण रखा जाएगा। - गुरजीत लहरी, सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

हमारे नेता को पहले गाली दी गई। मैं कुर्सी पर बैठा हुआ था। तब गुरजीत लहरी ने उन्हें धक्का दिया। इसके बाद समर्थक बीच में आए। पार्टी के सामने भी इस बात को रखा जाएगा।
- जितेंद्र पंवार, कांग्रेसी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed