फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress gave the ultimatum to Mana

कांग्रेसियों ने एमएनए को दिया अल्टीमेटम

Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कई दिन से मेयर तथा भाजपाइयों का आक्रमण झेल रही मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के पार्षदों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्य नगर निगम से मिलकर खड़खड़ी स्थिति रामलीला भवन को भाजपा पार्षद द्वारा संचालित संस्था के कब्जे से एक हफ्ते में मुुक्त कराने का अल्टीमेटम दिया है।   

विज्ञापन

कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे और एमएनए को रामलीला भवन खाली कराने के लिए बाध्य कराएंगे। उन्होंने रोष व्यक्त किया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी मेयर व एमएनए ने रामलीला भवन को अवैध कब्जे से मुक्त नहीं कराया है। कांग्रेेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि बार-बार ध्यान दिलाने, धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद मुख्य नगर अधिकारी ने कार्रवाई नहीं कर अपनी भूमिका भी संदिग्ध बना दी है। पार्षद अमन गर्ग ने बताया रामलीला भवन के प्रांगण में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है और भवन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने भवन को तुरंत कब्जे में लेने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम ने रामलीला भवन पर ताला लगाकर सील करने दावा किया था, परंतु मौके पर भवन खुला है। यह भवन पहले जिनके कब्जे में था अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मुख्य नगर अधिकारी को अल्टीमेटम देने वालों में नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, पार्षद अमन गर्ग, सीमा देवी, सचिन बेनीवाल, हारून अंसारी के अलावा कांग्रेस नेता गवाक्ष जोशी, शुभम मैंदोला, तानू वालिया, दीपक राजपूत, मनीष गुप्ता, नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा, तरुण व्यास व अनुज ठेकेदार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed