{"_id":"61bcaae158295f5d422be893","slug":"congress-gave-support-to-nhm-workers-haridwar-news-drn3990298120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित एनएचएम कर्मियों को मिला कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित एनएचएम कर्मियों को मिला कांग्रेस का समर्थन
विज्ञापन
दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देते एनएचएम के कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार 12वें दिन भी जारी रहा। देवपुरा स्थित पार्क में चल रहे धरने पर कांग्रेस नेेता और पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की मांग पूरी कराई जाएंगी।
एनएचएच कर्मचारी छह दिसंबर से कार्यबहिष्कार शुरू कर हरियाणा सरकार की तर्ज पर राज्य में भी अलग से एनएचएम कर्मचारियों के लिए कैडर बनाने और स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग कर रहे रहे हैं। साथ ही संविदा पर रखे गए कर्मचारियों को भी एनएचएम में समाहित करने की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कांग्रेसी नेता दीपक जखमोला आदि मौके पर पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कहा कि एनएचएम कर्मचारियों ने कोरोना काल में लोगों का जीवन बचाने के लिए अपना और अपने परिवार की जान की परवाह किए बगैर कार्य किए हैं। जिससे उनकी सभी मांगों को सरकार को मानना चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनवीर ने कहा कि कर्मचारी तब तक आंदोलन करते रहेंगे, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष भट्ट, डॉ. सत्यप्रकाश, विवेक खन्ना, डॉ. प्रियंका सोनू, डॉ. प्रियंका चौधरी, वर्णिक चौधरी, कमल, अवनीश, महिपाल सिंह, कुलदीप बिष्ट, आशीष काला, अंजू चौहान, प्रीति, अनुज गुप्ता, कमल पांडे, स्वरूप पोखरियाल, रोशनी नौटियाल आदि मौजूद रहे।