{"_id":"6150b4688ebc3efd187bc726","slug":"compulsion-for-chardham-yatra-ends-haridwar-news-drn3916374151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा में लागू बाध्यता हों खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा में लागू बाध्यता हों खत्म
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को लागू किए गए कड़े नियमों का विरोध करते प्रदेश व्यापार मंडल महानगर के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश व्यापार मंडल महानगर इकाई की खड़खड़ी के पदाधिकारियों ने चारधाम यात्रा को लागू किए गए कड़े नियमों का विरोध किया गया। व्यापारियों ने कहा कि नियमों में ढील नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट ने कहा कि सरकार की ओर से चारधाम यात्रा कराने के लिए जो ई-पास, ग्रीन कार्ड, करोना रिपोर्ट आदि की बाध्यता लागू की गई है। वह सरासर गलत है। बीते 2 वर्षों से कोरोना के चलते व्यापार पूर्ण रूप से चौपट है।
महानगर महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि यात्रा सुचारु रूप से चलाई जाए। यात्रा पर किसी प्रकार की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाध्यता खत्म नहीं की गई तो प्रदेश व्यापार मंडल महानगर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, मयंक मूर्ति भट्ट, प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिरोही, युवा शहर अध्यक्ष संजय पाल, रिंकी अरोड़ा, अनुज गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी, मनीष जैन, विमल कुमार, तरुण आदि मौजूद रहे।