{"_id":"66dcb5f16ffc949f14075404","slug":"complaint-of-three-police-sub-inspectors-to-the-police-authority-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-122725-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तीन पुलिस उप निरीक्षकों की पुलिस प्राधिकरण में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तीन पुलिस उप निरीक्षकों की पुलिस प्राधिकरण में शिकायत
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ने ज्वालापुर कोतवाली में तैनात तीन उप निरीक्षकों की पुलिस शिकायत प्राधिकरण और मानव अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और डीजीपी से शिकायत की है। शिकायत में बताया कि 30 जुलाई की सुबह कस्साबान स्थित एक मांस की दुकान में छापा मारा गया। दुकान बंद थी। खोलने पर कुछ बरामद नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की और एक युवक को ले गए। शाम को दोबारा संदिग्ध थैलियां साथ लाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
देसी शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 54 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर रिंकू शर्मा निवासी चक्की वाली गली लाल मंदिर को रेलवे प्लेटफार्म ज्वालापुर से 54 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सट्टे की खाईबाड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1330 रुपये, सट्टा पर्ची, पेन डायरी बरामद हुई। जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी पांवधोई ज्वालापुर को उमर मस्जिद के पास खाली प्लाॅट से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बहादराबाद से एक वारंटी गिरफ्तार
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि विनीत निवासी शांतरशाह बहादराबाद के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार
बहादराबाद। पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि पथरी पावर हाउस के पास शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने निशु निवासी कनखल को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी से शराब बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर चलान कर दिया गया। संवाद