फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Compensation for land at market prices

बाजारी दाम पर मिले जमीनों का मुआवजा

Sat, 21 May 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 21 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72ए से प्रभावित हो रहे अलावलपुर और कालेवाला उर्फ मुकर्रमपुर के ग्रामीणों ने बाजारी रेट पर जमीनों का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों की आपत्तियों के निस्तारण किए बिना ही जमीनों पर निशान लगाने का आरोप लगाया, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से 16 जनवरी 2013 को एक सूचना प्रकाशित की गई थी, जिसमें कालेवाला उर्फ मुकर्रमपुर का 5.07 हेक्टेयर क्षेत्रफल अधिग्रहण किया जाना था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जमीन के अधिग्रहण को लेकर कुछ आपत्ति लगाई थी, जिसे जिला भू अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय की ओर से अनसूना कर खेतों में निशान लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र से लगे सहारनपुर जिले के काश्तकारों को हरोड़ा में जमीन का मुआवजा 3500 रुपये वर्ग गज के हिसाब से दिया जा रहा है। कौलकी और कलालान में भी इसी दर पर मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें जमीन का मुआवजा बाजारी दर पर नहीं दिया जाता है तो ग्रामीण हाईवे निर्माण का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

धरना देने वालों में सुनील कुमार, शेखर, अनिल कुमार, दीपक, अजमत सिंह, अमित सिंह, अशोक कुमार, धीरज, सुभाष, सीमा देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, निर्मला देवी, सतेंद्र सिंह, वेदपाल, राजकुमार, विकास, गुलजार, खुर्शीद और करमचंद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed