{"_id":"6a563e0db31b769147074023","slug":"communication-system-should-be-fully-functional-during-the-fair-ig-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151433-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले के दौरान संचार व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले के दौरान संचार व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे : आईजी
विज्ञापन
हरिद्वार। कांवड़ मेले को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक संचार एवं फायर विम्मी सचदेवा ने सीसीआर पहुंचकर जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेले के दौरान संचार व्यवस्था, फायर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान वायरलेस संचार व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय और निर्बाध रहे। किसी भी आपात स्थिति में सूचना का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फायर सुरक्षा के सभी इंतजामों की भी समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस अधीक्षक क्राइम-यातायात निशा यादव, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।