{"_id":"65f74b62e407850ae3076f37","slug":"code-of-conduct-should-be-strictly-followed-ssp-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-115473-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का सख्ती से कराया जाए पालन : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का सख्ती से कराया जाए पालन : एसएसपी
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार देर रात पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई। कई घंटे तक चली बैठक में चुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में भी निर्देश दिए।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर एक्ट के तहत चिह्नित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं। गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई चल रही है। 110(जी) और 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई, आबकारी, जुआ, एनडीपीएस अधिनियम, शस्त्र धारकों के सत्यापन व जमा करने की कार्रवाई के बारे में समीक्षा की। वर्नेबल व क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संवदेनशीलता को कम या ज्यादा करने को लेकर विचार हुआ। बैठक में सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए।
साथ ही व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर आदि मौजूद रहे।