फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CMO expressed displeasure over the dirt in CHC

Haridwar News: सीएचसी में गंदगी सीएमओ ने जताई नाराजगी

Fri, 13 Feb 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
CMO expressed displeasure over the dirt in CHC
बहादराबाद। बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल गंदगी देख कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के कार्ड पर आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में दवा वितरण के अलावा साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल जाना और उनसे चिकित्सकों व कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरती बहल को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय से उपयोगी सामान मंगवाकर मरीजों की समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाए। मरीजों से वार्ता करते हुए उन्होंने स्वच्छ पेयजल के साथ ही ताजा भोजन खाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के जच्चा-बच्चा कार्ड पर आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और अधिक से अधिक जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के सुचारु संचालन के लिए एक महिला चिकित्सा अधिकारी, दो नर्सिंग अधिकारी और चार पर्यावरण मित्रों की जरूरत है। इस संबंध में मुख्यालय को पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही अस्पताल को आवश्यक स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed