{"_id":"6ac7606e4acbd47e75017f26","slug":"cm-dhami-pays-tribute-to-nana-patekar-holds-panchayat-conference-in-sidcul-focuses-on-village-development-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सीएम ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सीएम ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर
Thu, 08 Oct 2026 02:54 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:54 PM IST
सार
सिडकुल में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिडकुल में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर संवाद किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कला और सिनेमा जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी गांवों की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के समन्वय से गांव के विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांव-गांव को और बेहतर बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सहयोग से ग्रामीण विकास को नई गति दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर: 19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की अनदेखी की, जबकि वर्तमान सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।