फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM came to the shelter of the Ganges

गंगा की शरण में पहुंचे सीएम

Fri, 06 Jan 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 06 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम हरीश रावत विधानसभा चुनाव में जीत की कामना लेकर शुक्रवार की शाम मां गंगा की शरण में पहुंचे। हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर पार्टी की जीत की कामना की और उत्तराखंड के विकास के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।

 बृहस्पतिवार को दिल्ली में उत्तराखंड राज्य की उपेक्षा का केंद्र पर आरोप लगाते हुए सीएम हरीश रावत ने कांग्रेसियों के साथ धरना दिया था। वहां से देहरादून लौटने के बाद सीएम अचानक हरिद्वार पहुंचे और गंगा की पूजा अर्चना करने के लिए हरकी पैड़ी आए। इस दौरान सीएम ने मां गंगा की आरती भी की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड की उपेक्षा कर रही है। इसके विपरीत राज्य सरकार अपने संसाधनों से राज्य की विकास योजनाओं को लागू करती रही है। उन्होंने कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।
विज्ञापन


राज्य की जनता सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है और विकास कार्यों के आधार पर कांग्रेस को ही भारी बहुमत से सत्ता में लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी का तानाशाही पूर्ण आदेश लाकर जनता को निराश और परेशान किया है। जनता की समस्याओं का कोई समाधान केंद्र सरकार नहीं निकाल पाई है। नोटबंदी के निर्णय से उत्तराखंड को भी अब तक एक हजार करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी। हरिद्वार के बारे में उन्होंने कहा कि हरिद्वार की संस्कृति कांग्रेस की संस्कृति से मिलती है। हरिद्वार में गंगा हैं जो सभी को गले लगाते हुए चलती है इसी तरह कांग्रेस भी सर्व धर्म समभाव की संवाहक है। इसलिए हरिद्वार की जनता कांग्रेस को ही चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवड़ी की तरह कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे जाने के बारे में सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। जितने भी कार्यकर्ताओं को पद दिए गए है वे सम्मान के सूचक है। इस अवसर पर दर्जाधारी ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, विधायक राजकुमार, पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, संजय पालीवाल, श्रीकांत वशिष्ठ, राव आफाक, ठाकुर रतन सिंह, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, मुरली मनोहर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, रविश भटीजा, दीपक जखमोला आदि कांग्रेस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed