फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cleaning system in disarray

सफाई व्यवस्था बदहाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 18 Aug 2019 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cleaning system in disarray
शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर महानगर व्यापार मंडल आक्रोशित है। रविवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुनील सेठी ने कहा कि नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था संभालने में फेल साबित हो रहा है। बाजारों में जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। उन्होंने निगम और केआरएल की खींचतान को इन हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अगर केआरएल सही काम नही कर रही है तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर अनुबंध समाप्त करना चाहिए। लेकिन नगर निगम द्वारा उसे लाखों रुपये का भुगतान कर रहा है, जो हरिद्वार की जनता के साथ धोखा है। संगठन के शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने कहा कि गंदगी के कारण पूरे शहर का बुरा हाल है। मुख्य सड़कों, गली मोहल्लों सहित सभी जगह सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। राजेश सुखीजा और विनोद गिरी ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नही सुधरी तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सोनू सुखीजा, भूदेव शर्मा, सुभाष ठक्कर, अजय वाधवा, पंकज माटा, प्रमोद पाल, योगेश अरोड़ा, सोनू सुखीजा, अमित काम्बोज, प्रीतम सिंह, रविन्द्र चौहान, दीपक मेहता, पंकज कुमार, रितेश कुमार, विककी कुमार, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, एसएन तिवारी, रवि कुमार, पंकज ममगाई, प्रमोद पाल, शम्भू कुमार, धर्मपाल, विशाल मलिक, पंकज माटा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed