फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Clash between two sides for drying clothes

कपड़े सुखाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Clash between two sides for drying clothes
कपड़े सुखाने को लेकर धनौरी क्षेत्र के कोटा माच्छरहेड़ी गांव में दो पक्षों बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोगों को चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगो को पकड़कर चौकी ले आई।
विज्ञापन

रविवार को कोटा माच्छरहेड़ी के गांव निवासी दो सगे भाइयों आदेश कुमार व पाल्लु पुत्र राजाराम के परिवारों के बीच सामूहिक रास्ते के बीच तार बांधकर कपड़े सुखाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गाली गलौच होने लगी। देखते ही देखते दोनों भाइयों के परिवारों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले आई। धनौरी पुलिस चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी में लाया गया है। दोनों पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed