फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Clash between two groups; four arrested.

Haridwar News: मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups; four arrested.
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर अलग-अलग जगहों पर विवाद हो गया। दोनों तरफ से कई लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को टिबड़ी में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े और मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने की बजाय और ज्यादा झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि मामूली बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी सोनू, मोनू, भूरी उर्फ ग्लोज निवासी टिबड़ी रानीपुर का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, संजयनगर कॉलोनी में महिला व उसकी पुत्री के साथ आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद और मारपीट करने के आरोप में आदित्य निवासी डोईवाला देहरादून को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed