{"_id":"100bab1e9c1974b694dca85510b0efe2","slug":"city-magistrate-office-lady-did-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर महिला ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर महिला ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर शनिवार को अजीबो गरीब स्थिति हो गई। एक महिला सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में घुस गई और अपना हक दिलाने की मांग करने लगी। महिला के चिल्लाकर बात करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शांतिपूर्वक बात करने को कहा तो महिला आक्रामक हो गई। जैसे तैसे कर महिला को बाहर निकाला गया। कार्यालय के बाहर महिला ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। सूचना पर मायापुर पुलिस चौकी से दारोगा एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने भारी मशक्कत से मामला शांत कराया।
विज्ञापन
शनिवार को भूपतवाला निवासी करीब 50 वर्षीय एक महिला सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नासिर की उपस्थिति में कार्यालय में घुस गई और चिल्लाकर अपना हक मांगने लगी। महिला का आरोप था कि उसका पति अन्य महिला के चक्कर में है और उससे कई बच्चे भी है। अब वह उसे घर से बाहर निकालकर घर बेचना चाहता है। महिला ने कहा कि घर से न निकलने पर उसके एवं बेटे के साथ उसका पति मारपीट करता है। इसके बाद महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की इस स्थिति को देखते हुए वहां पर हलचल मच गई। कार्यालय से पुलिस बुलाई गई। पुलिस कर्मियों ने महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। महिला को उसके पति ने खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन