{"_id":"6148d96b8ebc3ef2c63b6710","slug":"christian-morcha-s-demonstration-on-the-bridge-jatwara-haridwar-news-drn39101278","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिश्चियन मोर्चा का पुल जटवाड़ा पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिश्चियन मोर्चा का पुल जटवाड़ा पर प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्वालापुर स्थित पुल जटवाड़ा पर पुलिस अधिकारी को ज्ञापन देते बामसेफ के ऑफ सूट संगठन राष्ट्रीय क्?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बामसेफ के संगठन राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के सतना अमरपाटन में पादरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पादरियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस कर पीड़ित पादरियों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश संरक्षक बिशप थॉमस मैसी ने कहा कि मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर, उत्तरप्रदेश के कानपुर एवं बांदा में पादरियों के उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं। इससे मसीह समाज आहत और भयभीत है। उन्होंने कहा कि कोई भी पादरी किसी व्यक्ति से धर्म परिवर्तन जैसी बात तक नहीं करता। वह केवल प्रभु यीशु की प्रार्थना और लोगों के लिए दुआ करता है।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मानसिक गुलामी से आजाद होने के लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करना गंभीर अपराध है। मध्य प्रदेश के अमरपाटन की घटना निंदनीय है। पुलिस ने पादरी अमर सिंह और पादरी विनोद कुमार को धर्म परिवर्तन कराने के झूठे आरोप में जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे वापस कर पीड़ित पादरियों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद नसीर अहमद, बिशप रेव, टामस मैसी, इम्मानुएल मैसी, अमित संग्रवाल, पास्टर न्युटन आस्टिन, पास्टर सचिन मैसी, पास्टर सुभाष, पास्टर धर्मेंद्र, पास्टर नंदकुमार, पास्टर बासी, पास्टर दुलारे सलीम मलिक और राजा मौजूद रहे।