फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Children will be admitted in schools in July

जुलाई में होंगे स्कूलों में बच्चों के प्रवेश

Sat, 10 Jul 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Children will be admitted in schools in July
कोरोना संक्रमण के चलते अप्रैल में प्रवेश लेने से छूट गए बच्चों का जुलाई में प्रवेश किया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्कूलों के अध्यापक घर-घर जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने स्कूलों में होने वाले प्रवेश का ब्योरा भी हर दिन देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों का शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होता है। अप्रैल में ही बच्चों के प्रवेश किए जाते हैं, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते अप्रैल से बच्चों के प्रवेश नहीं हो सके थे। इससे आज भी अनेक बच्चे ऐसे हैं, जिनका स्कूलों में प्रवेश नहीं हो पाया है। इसको देखते हुए 12 जुलाई से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए खुल रहे स्कूलों में अध्यापकों को नए प्रवेश भी कराने होंगे।
विज्ञापन

हालांकि, स्कूल खुलने के दौरान केवल ऑनलाइन पढ़ाई कराने में अध्यापक ही आएंगे। बच्चे स्कूलों में नहीं आएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डॉ. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने आदेश जारी किए हैं कि जुलाई में अध्यापक स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा देने के साथ ही बच्चों के प्रवेेश भी करेंगे। 15 जुलाई तक अध्यापक घर-घर जाकर पात्र बच्चों को तलाश कर उनका दाखिला करने का काम करेंगे। कहा कि इस कार्य में लापरवाही किसी भी हालत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed