फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chhath festival ends with Arghya to the rising sun

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन

Thu, 11 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival ends with Arghya to the rising sun
छठ पर्व के समापन पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
बृहस्पतिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का विधिवत समापन हो गया। लगातार 36 घंटे से निर्जला रहकर व्रत रखने वाली महिलाओं ने जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

धर्मनगरी हरिद्वार में वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते हैं। उनमें छठ पर्व की छटा निराली होती है। हरकी पैड़ी समेत अधिकतर गंगा घाट पूर्वांचल की संस्कृति के रंग में ढल जाते हैं। इस बार भी पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने लोक आस्था एवं सूर्य आराधना का छठ पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया। पंचपुरी हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर, बहादराबाद के समस्त घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बृहस्पतिवार को भगवान सूर्यनारायण के उदय होने के पूर्व ही छठ व्रती महिलाएं गंगा घाटों पर पहुंच गई। गंगाजल में खड़े होकर भगवान सूर्यनारायण के उदय होने का इंतजार किया। सूर्य नारायण के दर्शन होते ही उनको अर्घ्य दिया। पूर्वांचल उत्थान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, शशि भूषण पांडे, डॉ. नारायण पंडित, डॉ. निरंजन मिश्रा, डॉ. एसके झा, प्राचार्य सुमन झा, आचार्य सागर झा, पंडित उधव मिश्र, पंडित विनय मिश्रा, पंडित भोगेद्र झा, नरेश झा, अनिल झा, भगवान झा, रणजीत झा संतोष झा, विनोद कुमार त्रिपाठी आदि ने छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed