फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chhadi Yatra worship took place in Pashupati Nath temple

Haridwar News: पशुपति नाथ मंदिर में हुई छड़ी यात्रा की पूजा

Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chhadi Yatra worship took place in Pashupati Nath temple
पशुपति नाथ मंदिर में हुई छड़ी यात्रा की पूजा
विज्ञापन







हरिद्वार। शुक्रवार को श्री आनंद भैरव मंदिर व पौराणिक तीर्थ माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद अष्ट कौशल श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती ने पवित्र छड़ी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, राष्ट्रीय निर्माण सचिव श्रीमहंत शैलजा माता, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत पूर्णागिरि, श्रीमहंत पशुपति गिरी, थानापति महंत महाकाल गिरि, महंत ग्वालापुरी, श्रीमहंत शिव दत्त गिरी, महंत धीरेंद्र पुरी के नेतृत्व में नागा संन्यासी हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पवित्र छड़ी को विष्णु घाट, रामघाट मोती, बाजार, बड़ा बाजार होते हुए लेकर पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर मनसा देवी ट्रस्ट, निरंजनी अखाड़ा व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने अन्य संतों के साथ छड़ी का स्वागत किया।


पवित्र छड़ी को श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पवित्र जल से अभिषेक कराकर भगवान शिव की स्तुति की तथा उत्तराखंड यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने कहा कि यह यात्रा हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। इसे आदि जगतगुरु शंकराचार्य महाराज ने लगभग 2500 वर्ष पूर्व सनातन विरोधियों के उन्मूलन के लिए शुरू किया था। उन्होंने पूरे भारतवर्ष में सनातन विरोधियों को समाप्त कर चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की थी। यह पवित्र छड़ी इस परंपरा का प्रतीक है और सतत सनातन धर्म के प्रचार में आज भी जारी है। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि बागेश्वर हरिद्वार से शुरू होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा को भविष्य में पूरे देश में ले जाया जाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तथा लेह से लद्दाख तक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार इस पवित्र छड़ी के माध्यम से किया जाएगा। बताया कि 14 अक्तूबर से यह पवित्र छड़ी उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना होगी। इस छड़ी यात्रा में जो भी नागरिक भाग लेना चाहे वह जूना अखाड़े में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed