फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cheers echoed in temples, girls worshiped

मंदिरों में गूंजे जयकारे, कन्याओं ने किया पूजन

Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed in temples, girls worshiped
दक्ष मंदिर में दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। श्रावण के आखिरी चौथे सोमवार को शहर और देहात के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान शिव का पंचामृतों से अभिषेक किया। सुबह ही मंदिरों में युवतियों और विवाहिताओं ने भगवान शिव के दर्शन के साथ ही अलग-अलग तरह से अभिषेक किया। लोगों ने उपवास भी रखा। कई यजमानों ने दूध, जल और शहद से शिवलिंग को स्नान कराया।
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, पीलेश्वर महादेव मंदिर, कुंडी सोटा मंदिर, द्ररिद भंजन महादेव, तिलभांडेश्वर मंदिर में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक किया गया। रूद्र कथाएं भी पढ़ी गई तो कई मंदिरों में शिव चालीसा पाठ का वाचन पुजारियों व भक्तों की तरफ से किया गया।
विज्ञापन

--------
शिव आराधना कर मांगी सुख-शांति
धनौरी। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में शिव आराधना कर परिवार के सुख शांति की कामना की। गांव तेलीवाला, धनौरा, आनेकी, औरंगाबाद, दौलतपुर, डालुवाला कलां, मुलदासपुर माजरा, बहादरपुर सैनी आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। धनौरी पीपल वाले शिव मंदिर के पुजारी दीपक महाराज ने बताया श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी बनाकर जल चढ़ाया है। उन्होंने बताया कि सावन के सोमवार पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
पथरी। गांव शिवगढ़ के निकट पथरी जंगल में ऐतिहासिक प्राचीन पथेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को लोगों ने कोविड 19 का पालन करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दूसरी ओर गांव शाहपुर, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, रानीमाजरा, धनपुरा, फेरुपुर, बहादरपुर जट, सुभाषगढ़ समेत कई स्थानों पर सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में लोगों ने कोविड 19 का पालन करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। संवाद

--------
प्राचीन शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ एवं भंडारा
लालढांग। प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में अखंड रामायण का पाठ और भजन कीर्तन हुए। ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा लगाया गया। यज्ञ में महादेव से कोरोना की तीसरी लहर से देशवासियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इस अवसर पर मोहन सिंह चौहान, डॉ. मुकेश सैनी, अनिल कर्णवाल, प्रवेंद्र नाथ, राकेश नारंग, गगन कर्णवाल, भुवनेश्वर शर्मा, नीरज अग्रवाल, पम्मी जाट और मोहित पंवार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed