फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Champion presented in court on wheelchair, judicial custody extended for 14 days

Haridwar News: चैंपियन को व्हीलचेयर पर कोर्ट में किया पेश, 14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

Thu, 27 Feb 2025 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Champion presented in court on wheelchair, judicial custody extended for 14 days
हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास को हटाते हुए गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। जिला अस्पताल में भर्ती चैंपियन को एंबुलेंस से पेशी पर ले जाया गया। कोर्ट ने फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। पेशी के बाद चैंपियन को वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया। एंबुलेंस से व्हीलचेयर के जरिये उन्हें कोर्ट में ले जाया गया।
विज्ञापन

बीती 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। सीजेएम कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया था। तब से चैंपियन जेल में थे। 15 फरवरी को खूनी दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वह जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं। पिछले दिनों हत्या के प्रयास की धारा हटाकर प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया था। तब कोर्ट ने रिमांड नामंजूर कर दिया था। साथ ही विवेचना सीओ स्तर के अफसर से कराने के आदेश दिए थे। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

विवेचक ने जांच के दौरान मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा को कम कर गैर इरादतन हत्या का प्रयास की धारा जोड़ी गई। बृहस्पतिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया। जिला अस्पताल से एंबुलेेंस से कोर्ट में एक टीम लेकर पहुंची। फिर व्हीलचेयर से उन्हें कोर्ट रूम तक ले जाया गया। सुनवाई के बाद फिर व्हीलचेयर से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल चैंपियन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
चैंपियन को कोर्ट से अब राहत मिलने की संभावना
हत्या के प्रयास की जगह गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब चैंपियन को राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को चैंपियन की तरफ से अधिवक्ता जमानत याचिका कोर्ट में दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed