फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Champawat and Dehradun team won the hockey match

Haridwar News: चंपावत व देहरादून की टीम ने जीते हॉकी मुकाबले

Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Champawat and Dehradun team won the hockey match
वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को भी जारी रही। प्रतियोगिता का प्रथम मैच जनपद चंपावत एवं देहरादून टीम के मध्य खेला गया। जिसमें चंपावत की टीम 1-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच जनपद हल्द्वानी और पिथौरागढ़ के बीच हुआ। पर किसी भी टीम की ओर से गोल न करने पर मैच ड्रा रहा। तीसरा मैच ऊधमसिंह नगर और स्टेडियम हरिद्वार के बीच हुआ। स्टेडियम हरिद्वार 1-0 से जीत गया। चौथा मैच अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। लेकिन किसी भी टीम की ओर से गोल न करने पर मैच ड्रा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पांचवां मैच पौड़ी व हल्द्वानी के बीच हुआ। जिसमें किसी भी टीम गोल नहीं कर पाई। छठवां मैच बालिका छात्रावास हरिद्वार व अल्मोड़ा के बीच हुआ। बालिका छात्रावास हरिद्वार 6-0 से मैच जीत गया। सातवां मैच चंपावत और ऊधमसिंह नगर के बीच हुआ। पर कोई भी टीम गोल न पाई और मैच ड्रा हो गया। आठवां मैच देहरादून व हरिद्वार स्टेडियम के मध्य खेेला गया। जिसमें देहरादून की टीम 4-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

9वां मैच जनपद पौड़ी गढ़वाल व पिथौरागढ़ टीम के बीच खेला गया। किसी भी टीम की ओर से गोल न करने से मैच ड्रा रहा। इस मौके पर खेल विभाग के सहायक निदेशक सुनील कुमार डोभाल, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, वरुण बेलवाल, अनुराग राठी, शिखा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed