फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The ARTO issued challans to 80 vehicles in Dhanauri.

Haridwar News: एआरटीओ ने धनौरी में 80 वाहनों के चालान काटे

Fri, 16 Oct 2026 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
The ARTO issued challans to 80 vehicles in Dhanauri.
धनौरी। धनौरी क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान का व्यापक असर दिखाई दिया। इस दौरान करीब 80 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग से बचने के लिए कई वाहन चालक संपर्क मार्गों से भागते नजर आए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाता है। शुक्रवार को भी विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान शुक्रवार सुबह से ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, रुड़की के निर्देश पर धनौरी तथा बहादराबाद मार्ग पर चला। चेकिंग से बचने के लिए कई वाहन चालक कृषि विज्ञान केंद्र, धनौरी के सामने से गुजरने वाले संपर्क मार्ग का सहारा लेते दिखाई दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को करीब 80 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि परिवहन नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed