फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested with smack (heroin)

Haridwar News: स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with smack (heroin)
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.05 ग्राम स्मैक और 450 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पूर्व में भी स्मैक से जुड़े मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पावधोई मोहल्ले में पंडितों के बाग के पास से सम्मून निवासी ईदगाह रोड, पावधोई, ज्वालापुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.05 ग्राम स्मैक और 450 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed