फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered in case of death in road accident

Haridwar News: सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of death in road accident
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मनीषा रानी निवासी सुमन नगर ने शिकायत देकर बताया कि 21 जनवरी को उसके पति विकुल कुमार मोटरसाइकिल पर सलेमपुर होते हुए सुमन नगर जा रहे थे। तभी सामने से एक ट्रक ने माेटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसके पति को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। ग्राम औरंगाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री बीते पांच दिसंबर को घर से रोशनाबाद कंपनी में जाने के लिए निकली थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। सभी जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed