फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case Registered Against Owner After Fire at Illegal Firecracker Factory

Haridwar News: अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद मालिक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 May 2026 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Owner After Fire at Illegal Firecracker Factory
हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूलदासपुर उर्फ माजरा शांतरशाह में शुक्रवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद पुलिस ने मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि बिना लाइसेंस फैक्टरी संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:35 बजे सिटी कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली थी कि माजरा शांतरशाह स्थित एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी पहुंच गए और संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद फैक्टरी संचालक संजय सैनी निवासी मूलदासपुर उर्फ माजरा से पटाखा फैक्टरी संचालन संबंधी लाइसेंस और एनओसी मांगी गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि फैक्टरी बिना अनुमति और रजिस्ट्रेशन के संचालित की जा रही थी। यहां बड़ी मात्रा में पटाखों का संग्रहण भी किया गया था। पुलिस की मानें तो लापरवाहीपूर्वक पटाखों का भंडारण किए जाने से वहां काम कर रहे मजदूरों की जान को खतरा हो सकता था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में फैक्टरी मालिक संजय सैनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed