{"_id":"6ac63c9d4262b04a5d0d0fdd","slug":"case-registered-against-bus-driver-for-hitting-two-students-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155067-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो छात्रों को टक्कर मारने के मामले में बस चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो छात्रों को टक्कर मारने के मामले में बस चालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। औरंगाबाद-तेलीवाला मार्ग पर कर्नल बाग के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार दो छात्रों के मामले में रानीपुर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक छात्र के सिर में गंभीर चोट थी, जबकि दूसरे का पैर टूटा था। ऑपरेशन के बाद भी एक छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।
पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा शिवम और सुजीत निवासी लखीमपुर खीरी हाल रोशनाबाद 23 सितंबर को बाइक से कॉलेज से घर लौट रहे थे। दोनों रुड़की-कलियर-औरंगाबाद मार्ग से होकर जा रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे कर्नल बाग के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया।
हादसे में शिवम के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सुजीत का पैर टूट गया। दोनों को परिजनों ने बेहोशी की हालत में भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे 26 सितंबर को देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया। वहां उसके सिर का ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बस चालक की तलाश की जा रही है।