{"_id":"6ac649b94b8eb5b7c50841df","slug":"farmers-requested-wheat-seeds-from-the-department-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-155062-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पथरी के किसानों ने कृषि विभाग से गेहूं बीज मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पथरी के किसानों ने कृषि विभाग से गेहूं बीज मांगा
विज्ञापन
- किसानों ने मुख्य कृषि अधिकारी को समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया
- समय से बीज उपलब्ध नहीं हुआ तो गेहूं की फसल बुवाई में होगी देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। क्षेत्र के किसानों ने जिला मुख्य कृषि अधिकारी से फेरूपुर और बादशाहपुर स्थित कृषि विभाग के बीज केंद्रों पर गेहूं का बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों को आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई करनी है। इसके लिए उन्हें बीज की सख्त जरूरत है। बाजार में बीज महंगे होने के कारण वे कृषि विभाग के अनुदानित बीज चाहते हैं। किसान इस मामले में मुख्य कृषि अधिकारी को समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया है।
सहकारी समिति की सभापति ज्योति चौहान, देशराज सैनी, अशोक कुमार, सुनील धीमान, सुशील कुमार, रियासत और शकील सहित कई किसानों ने अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि इन दिनों खेतों में धान की फसल की कटाई और गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। इससे खेत खाली हो रहे हैं।
गेहूं की बोआई का समय नजदीक आ रहा है। किसानों को बाजार से गेहूं का बीज काफी महंगे दाम पर खरीदना पड़ता है। वहीं, कृषि विभाग के केंद्रों से बीज खरीदने पर उन्हें सरकारी अनुदान का लाभ मिलता है। यह अनुदान किसानों के लिए आर्थिक रूप से बड़ी राहत होता है।
विज्ञापन
वहीं, कृषि विभाग के एडीओ जय सिंह ने बताया कि गेहूं के बीज की मांग संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। जय सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि दोनों केंद्रों पर बीज आते ही उन्हें तुरंत उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विभाग किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।