फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered against 11 for fraud in the name of land

Haridwar News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी में 11 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Sep 2023 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 11 for fraud in the name of land
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रोशनाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता के साथ जमीन के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में रानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राव फरमान अली निवासी सलेमपुर रानीपुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि राव नाजिम निवासी देहरादून रोड दर्जीवाली गली पठानपुरा, सहारनपुर हाल सलेमपुर, जुगनू निवासी सलेमपुर महदूद ने उन्हें बताया कि वह अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि बेचना चाहते हैं। भूमि उनके पिता के नाम है। अपने नाम कर रजिस्ट्री कर देंगे। इसके बाद 50 लाख में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

23 अक्तूबर 2022 को इकरारनामा हुआ। जुगनू, उसकी पत्नी गुलअफशा को तीन लाख का बयाना दे दिया। भूमि पर कब्जा देते हुए रजिस्ट्री करने के लिए कहा, लेकिन सभी ने रजिस्ट्री करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि साजिश रचते हुए धोखाधड़ी कर 25 नवंबर 2022 को विकास चौहान व विपुल कुमार के नाम एग्रीमेंट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन लाख की रकम ठग ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी राव नाजिम, जुगनु, गुलअफ्शा, राव आजम, राव निजाम निवासीगण ग्राम सलेमपुर महदूद, साईदा बेगम निवासी रामनगर पठानपुरा सहारनपुर हाल ग्राम सलेमपुर महदूद, शकीला, मो. अहसान, इरशाद निवासीगण सहारनपुर, विकास चौहान, विपुल कुमार निवासीगण ग्राम सलेमपुर महदूद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed