फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus : Case filed for spreading rumors of lock down

कोरोना वायरस: लॉक डाउन की अफवाह फैलाने पर न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Mar 2020 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
corona virus : Case filed for spreading rumors of lock down
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कहर के चलते एक अप्रैल से दो माह के लिए लॉक डाउन की पोस्ट डालकर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर ज्वालापुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने एक न्यूज पोर्टल संचालक राजेश सैनी के खिलाफ कोरोना के मरीज को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं शनिवार देर शाम दूसरा मामला सामने आया।

विज्ञापन

प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज

सामने आया कि हरीश गौड़ पुत्र नाथीराम गौड़ निवासी शरीफ नगर मोहल्ला तेलियान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड की है, जिस पोस्ट में लिखा है कि एक अप्रैल से भारत सरकार दो माह के लिए लॉक डाउन कर सकती है। इस पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस के कान खड़े हो गए।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर इसकी पड़ताल की गई। पता चला कि इस पोस्ट को अकाउंट संचालक हरीश गौड़ ने नौ लोगों को टैग भी किया है। देर रात ही इस संबंध एक कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद की तरफ से प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed