{"_id":"68dec407b8dcc0ebd90d549f","slug":"case-filed-for-snatching-bag-from-mother-and-daughter-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-139000-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मां-बेटी से बैग छीनने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मां-बेटी से बैग छीनने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में हरकी पैड़ी बाईपास पर पिछले महीने मध्य प्रदेश की मां-बेटी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एमपी के थाना गोरखपुर जबलपुर से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जबलपुर निवासी सोनम पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 अगस्त को अपनी मां सवित्री पांडेय के साथ सिविल जज की परीक्षा देने हरिद्वार आई थीं। परीक्षा के बाद दोनों हरकी पैड़ी गईं थीं। करीब साढ़े आठ बजे जब ललितांबा निकेतन आश्रम लौट रही थीं, तभी शिवकुंज क्षेत्र में पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी मां को धक्का दिया और हाथ से बैग छीनकर भाग निकले।
छीने गए बैग में 1500 रुपये, एक मोबाइल, आधार कार्ड और साढ़े तीन ग्राम की सोने की बाली रखी हुई थी। बताया कि अगले दिन उनका रिजर्वेशन था, इसलिए उस समय हरिद्वार में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाईं। जबलपुर पहुंचने के बाद उन्होंने गोरखपुर थाने में तहरीर दी। मामले की जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे हरिद्वार पुलिस को भेजा गया है। कोतवाली नगर प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार आरोपियों की तलाश की जा रही है।