{"_id":"69be8d8836cafd495e0e7896","slug":"case-filed-against-the-other-party-in-bishanpur-kundi-assault-case-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146402-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिशनपुर कुंडी मारपीट मामले में दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिशनपुर कुंडी मारपीट मामले में दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में अब पथरी पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले में घायल महिला का गर्भपात हो गया था।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पथरी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित उमाकांत ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ होली का त्योहार मना रहा था। इसी दौरान उनका एक रिश्तेदार गांव में उनसे मिलने आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उमाकांत के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद संदीप, हर्ष, दीपक, रामपाल, अमित, लक्ष्मण और मोटी सहित 30 से 35 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची संजो, जो गर्भवती बताई जा रही है पर भी पथराव किया गया, जिससे उसका गर्भपात भी हो गया और वह घायल भी हुई। जसवीर का हाथ टूट गया। उमाकांत ने भी खुद के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही है। इसके अलावा संतोष, पवन, चंचल समेत कई अन्य लोगों के चोटिल होने की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।