फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against NRI after making fake papers and pretending to be her husband

Haridwar News: फर्जी कागज बना खुद को दिखाया पति, एनआरआई पर केस

Wed, 27 Sep 2023 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against NRI after making fake papers and pretending to be her husband
- बहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। एनआरआई व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक महिला का खुद को पति दिखाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बहादराबाद पुलिस ने कोर्ट की फटकार के बाद आरोपी एनआरआई के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हनुमान कॉलोनी पानीपत, हरियाणा निवासी व हाल हरिद्वार-रुड़की रोड स्थित बडेढ़ी राजपुतान से सटी आरोग्यम सिटी निवासी रेखा पत्नी अजय सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह नैचुरोपैथी हॉस्पिटल योगग्राम में काफी समय तक कार्यरत रही हैं। जहां विदेश से आए लोगों के साथ ही एक एनआरआई से मुलाकात हुई थी। सभी का इलाज योगा और देसी दवाइयों से किया गया। सभी को आराम मिल गया।
विज्ञापन

इससे प्रभावित होकर एनआरआई राममंगोन निवासी पाउल क्रुगरलान नीदरलैंड ने प्रस्ताव रखा कि योगा और देसी दवाइयों की अच्छी जानकारी होने से वह विदेश में अच्छी कमाई कर सकती हैं। उसकी बात मान ली। राममंगोन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से विदेश में योगा की क्लास और देसी दवाइयों से इलाज करवाने लगा। लोगों से मोटी रकम वसूल कर सीधे खाते में भिजवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भारत आने के बाद उससे रकम वापस ले लेता और कुछ पैसे छोड़ देता था। फरवरी 2022 में रुड़की ले गया। विदेश ले जाने के दस्तावेज तैयार करने की बात कह कर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि बाद में मालूम हुआ कि संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसको खुद की पत्नी दिखाया। फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश की। गाली गलौज कर परिवार व उसे हत्या की धमकी दी। पुलिस को शिकायत दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed