फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case Filed Against In-laws for Assaulting Son-in-law, His Sister, and Brother-in-law

Haridwar News: दामाद, उसकी बहन-जीजा से मारपीट करने में ससुरालियों पर रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Case Filed Against In-laws for Assaulting Son-in-law, His Sister, and Brother-in-law
पथरी। धनपुरा गांव में मायके वालों ने दामाद, उसकी बहन-जीजा से मारपीट कर दी। आरोप है कि गर्भवती महिला को भी पीटा। चाकू व रॉड से वार किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, पंकज निवासी जियापोता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 मई को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल धनपुरा गया था। उसी दौरान उसकी सास का उपचार देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा था। आरोप है कि उसके साले विशाल की पत्नी खुशी का अपने परिचित युवक से संपर्क को लेकर घर में पहले से विवाद चल रहा था। 21 मई की रात भोजन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि खुशी ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन




आरोप है कि वहां पहुंचे लोगों ने पंकज, उसकी पत्नी और साले विशाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक महिला ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन, हाथ और पीठ पर चोटें आईं। वहीं पंकज की गर्भवती पत्नी को बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर पीटा। आरोप है कि पंकज के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed