फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against Canara Bank branch manager

केनरा बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Canara Bank branch manager
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपने ही परिचित के खाते का धोखाधड़ी से इस्तेमाल करने के आरोप में फंसे केनरा बैंक के प्रबंधक के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवेक विहार कालोनी निवासी पेशे से अधिवक्ता मयंक त्यागी ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि केनरा बैंक शाखा प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक प्रवीण कुमार से उसकी जान पहचान थी। पहचान के चलते ही उसने बैंक शाखा में अपना खाता खुलवाया था। आरोप है कि परिचित होने के कारण बैंक प्रबंधक ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया था। फर्जी हस्ताक्षर से उसके खाते के आधार पर क्रेडिट कार्ड हासिल कर उसका भी इस्तेमाल करता रहा। जानकारी होने पर उसने बैंक के उच्च अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की थी लेकिन उच्च अधिकारियों ने प्रबंधक पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। शिकायतकर्ता ने आरटीआई में सूचना मांगी तो बैंक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच करने की बात स्वीकारी, लेकिन कार्रवाई के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया था। शिकायतकर्ता मयंक त्यागी ने प्रबंधक पर कर्मचारियों के साथ षड्यंत्र रचकर व अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से छल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed