फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case against Aspa and Rajlopa candidates

आसपा व राजलोपा के प्रत्याशियों पर आचार संहिता के मुकदमे

Fri, 28 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Case against Aspa and Rajlopa candidates
आसपा और राजलोपा के प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों पर बिना अनुमति के चुनावी रैली करने और कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने के मामले में लक्सर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पूरी रैली की फोटोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन 2022 में लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए आजाद समाज पार्टी के लक्सर प्रत्याशी तस्लीम अहमद ने अपने समर्थकों अतर प्रधान व आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महक सिंह, दीपक सेठपुर, राजू समेत 200 समर्थकों के साथ मिलकर 15 जुलाई को अली चौक सुल्तानपुर, लक्सर में रैली का आयोजन किया गया। रैली के आयोजन को लेकर पुलिस ने जब अनुमति मांगी तो प्रत्याशी कोई भी अनुमति नहीं दिखा सके। जिसके बाद एसआई प्रेम प्रकाश शाह ने लक्सर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा ने अपने समर्थकों राजेंद्र मेहंदीरत्ता, आशीष अग्रवाल, संजय वर्मा, तपन वर्मा समेत 30 से 40 समर्थकों के साथ 15 जनवरी को ही लक्सर के मुख्य बाजार में रैली का आयोजन किया। इसके साथ खुद ही रैली को फेसबुक एकाउंट पर शेयर किया गया। इस मामले में एसआई विनय मोहन द्विवेदी की तरफ से लक्सर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed