फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case against 11 including filmmaker Leena Manimekalai in Haridwar

Uttarakhand News : फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ हरिद्वार में मुकदमा

Sat, 09 Jul 2022 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 02:02 AM IST
सार

फिल्म काली के विवादित पोस्टर का मामला, जांच शुरू। हिंदू युवा वाहिनी की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा। 

विज्ञापन
Case against 11 including filmmaker Leena Manimekalai in Haridwar
लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म काली के विवादित पोस्टर मामले में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई समेत 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम सिंह राठौर ने शिकायत देकर बताया कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने आराध्य मां काली का विवादित पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दर्शाया गया है। पोस्टर में मां काली के हाथ में एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे बाइसेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर कम्युनिटी) का प्राइड फ्लैग भी दिखाया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि पोस्टर ने भारत एवं देश-विदेश में रहने वाले सनातनी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य किया है। विक्रम सिंह राठौर के मुताबिक पोस्टर दो जुलाई को रिलीज हुआ। इसे कनाडा के एक प्रोजेक्ट अंडर द टैंट के तहत प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टोरंटो (कनाडा) के आगा खान म्यूजियम में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर कनखल पुलिस ने निर्माता लीना मणिमेकलाई, सहायक निर्माता आशा पोनाचन, राइटर एडिटर श्रवण, कैमरामैन फतीम चौधरी, कलाकार पीराकाश कनाकायाम, आडियोग्राफर तपश नायक, इमेज ग्रेडिंग राजा राजन, मेकअप आर्टिस्ट आशा पोनच्चक, नीदरा, रोडीग, दर्शी वेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि फिल्म काली के निर्माता समेत पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed