{"_id":"3efeb352810e29f44ec533eed529c6b6","slug":"car-tempo-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल की कार में टेंपो ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल की कार में टेंपो ने टक्कर मारी
ब्यूरो,अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर कोतवाली प्रभारी की कार में पीछे से एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। घटना रामनगर में कचहरी चौक के पास हुई। हादसे में कार पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी टेंपो चालक को पुलिस ने पकड़ लिया बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को रानीपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह अपनी निजी कार से रुड़की रामनगर कोर्ट में किसी मामले की गवाही में आए थे। कोर्ट में गवाही के बाद वह कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रामनगर में कचहरी चौक के पास पहुंची तो अचानक ही पीछे की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में इंस्पेक्टर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इसी बीच पुलिस कर्मी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को पकड़ लिया। कोतवाली में लाने के बाद आरोपी टेंपो चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि की टेंपो की टक्कर लगने से गाड़ी की लाइट और बंपर का नुकसान पहुंचा है।