फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car robbed, left to siege

कार लूटी, घेराबंदी पर छोड़ी

Sat, 13 Aug 2016 12:09 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 13 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car robbed, left to siege
कार लूटेरे पकड़े - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार/बहादराबाद। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए बुक कर लाई गई कार बदमाशों ने बहादराबाद बाईपास मार्ग पर लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने चालक का गला घोटकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन वह जैसे-तैसे चलती कार से कूदकर भाग निकला। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया। बैरियर तोड़ने के बाद पांचों बदमाश कार और साथ लाई युवती को छोड़कर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायर भी झोंका। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। तीन बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की ट्रेवल एजेंसी के चालक इस्लाम पुत्र इकरार ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने दो हजार रुपये में हरिद्वार के लिए टाटा सफारी बुक करवाई थी। शुक्रवार को वह लोग मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए चले। दोपहर साढ़े 12 बजे बहादराबाद बाईपास पहुंचने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीछे बैठे एक बदमाश ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए वह खिड़की खोलकर चलती कार से कूद गया। बदमाशों ने कार वापस रुड़की की तरफ मोड़ी और भाग निकले। ड्राइवर बाईपास मोड़ के पास पुलिस पिकेट पर पहुंचा और सिपाही को आपबीती सुनाई। सिपाही ने उसे एक बाइक पर बैठाकर थाने भेज दिया। लूट की सूचना पर एसओ अमर चंद्र शर्मा ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। कलियर मार्ग के पथरी पुल पर बैरियर लगा दिए। पुलिस बाईपास और दिल्ली हाईवे पर तलाश करती रही। इसी बीच बदमाश पथरी पुल के बैरियर तोड़कर भाग निकले। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीमों ने कलियर रूट की तरफ दौड़ लगाई। घेराबंदी होने पर बदमाश अपनी कार दौलतपुर गांव के बाहर छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। इस दौरान वह युवती को भी खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। खींचातानी देखकर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा कर दिया। अपनी तरफ ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया और युवती को वहीं छोड़ भाग निकले। तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ बहादराबाद युवती से पूछताछ कर रहे थे कि सीओ सदर जेपी जुयाल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीओ की अगुवाई में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आधे घंटे की कांबिंग के दौरान चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने दो बदमाशों को एक बाग से दबोच लिया। देर शाम तक पुलिस बदमाशों और युवती से पूछताछ में जुटी थी। फरार बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

इनसेट
प्रेमी के साथ आई थी युवती
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका प्रेमी हरिद्वार घूमने-फिरने की बात कहकर उसे कार से लाया था। युवती का कहना है कि उसे लूट की योजना कोई जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि ग्रामीणों ने जब पीछा किया गया तो वह घबराहट में भाग नहीं पाई। बदमाश ग्रामीणों पर फायर झोंकते हुए उसे खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह भागना तो दूर चल भी नहीं पा रही थी। बदमाशों ने उसे छोड़कर भागने में अपनी भलाई समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed