{"_id":"6a12efbae523a9c3cf0fbb32","slug":"car-hits-e-rickshaw-woman-dead-four-injured-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149230-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रोशनाबाद स्थित सरकारी अस्पताल के पास रविवार को एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय दीपा की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की सुबह की है। कंट्रोल रूम के जरिये पुलिस को सूचना मिली कि रोशनाबाद सरकारी अस्पताल के पास सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बोलेरो कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
हादसे के समय ई-रिक्शा में चालक समेत चार लोग सवार थे। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक सुधीर कुमार (52) निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपा (30), राधिका (18) पत्नी विकास, शिवांशु (15) पुत्र विक्रम सिंह निवासी देवपुरा चौक हरिद्वार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। एसओ अजय शाह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।