फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Candidates made preparations to celebrate Diwali with Holi

आज चुनाव परिणाम के साथ होली संग मनेगी दीवाली

Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Candidates made preparations to celebrate Diwali with Holi
प्रत्याशियों के ऑर्डर पर लड्डू तैयार करते हलवाई। - फोटो : HARIDWAR
आज होने वाली मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक होली के साथ ही दीवाली भी मनाएंगे। जीत के जश्न में गुलाल संग पटाखे छोड़े जाएंगे। जीत का जश्न में मनाने के लिए गुलाल के साथ आतिशबाजी की खरीद गई है। फूल विक्रेताओं के यहां भी छोटी मालाओं से लेकर बड़े हार के ऑर्डर बुक कराए गए हैं। हलवाइयों से भी लड्डू और गुझिया की एडवांस बुकिंग कराई गई है। लड्डूओं का ऑर्डर पूरा करने के लिए दुकानों पर कारीगर लगे हुए हैं। खास बात यह है कि विजयी जश्न मनाने की तैयारी दोनों दलों के प्रत्याशियों के समर्थकों ने की है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आज जहां कई प्रत्याशियों के सिर पर जीत का सेहरा बंधने के बाद जश्न मनेगा। वहीं कई प्रत्याशियों को चेहरे पर मायूसी भी होगी। हालांकि सभी दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थक जमकर होली खेलेंगे और जमकर आतिशबाजी करेंगे। प्रत्याशियों ने जीत के बाद होली मनाने के लिए अपने समर्थकों के लिए गुलाल के साथ ही आतिशबाजी का भी इंतजाम किया है।
विज्ञापन

जीत के बाद अपने नेताओं का समर्थक फूल माला पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों का मुंह मीठा कराने के लिए हलवाइयों को ऑर्डर दिए हुए हैं। शहर के कई हलवाइयों के गोदामों में कुंतल के हिसाब से लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। वहीं कई प्रत्याशियों ने अपने परिचितों के यहां पर हलवाइयों को लगाकर लड्डूओं व रसगुल्ले को तैयार करवाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अपने घर पर जीत का जश्न मनाने के लिए प्रत्याशियों ने ढोल वालों को भी बुक कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रत्याशी के समर्थक ने जीत की खुशी के लिए 15 हजार ऑरेंज कलर के राजभोग बनवाए हैं। इसके साथ ही गुझिया भी तैयार कराई है।
- अधीर कौशिक, संचालक गुरुजी कैटर्स
प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल की छोटी मालाएं व बड़े हार का ऑर्डर दिया है। वहीं अभिवादन करने के लिए बुके भी तैयार कराए हैं। - सुरेश कुमार, फूल विक्रेता, प्रेेेमनगर आश्रम
होली के त्योहार पर गुलाल की मांग तो पहले से ही रहती है। मगर इस बार चुनाव के चलते अतिरिक्त गुलाल मंगाया है। गुलाल में भगवा रंग के अलावा नीले रंग व लाल रंग का गुलाल है। कई प्रत्याशियों ने तो गुलाल अपने पास मंगवा भी लिया है।

- अमित बंसल, थोक रंग विक्रेता, ज्वालापुर।
जीत का जश्न मनाने के लिए प्रत्याशियों ने ढोल अपने घरों पर मंगाए हैं। कई प्रत्याशियों के इस बार ढोल की बुकिंग की है। प्रत्याशी कम से कम दो ढोल बुक कर रहे हैं।
- अर्जुन कुमार, ढोल बजाने वाले, ज्वालापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed