{"_id":"5fca7e138ebc3ecfb444df01","slug":"came-as-a-customer-and-took-away-80-thousand-jewels-haridwar-news-drn36374402","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : ग्राहक बनकर आए और 80 हजार के जेवर उड़ा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार : ग्राहक बनकर आए और 80 हजार के जेवर उड़ा ले गए
Sat, 05 Dec 2020 11:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा की दुकान में ग्राहक बनकर घुसीं दो महिलाओं समेत तीन ठगों ने 80 हजार के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सराफा की तहरीर पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बादशाहपुर गांव के मुख्य मार्ग पर दीपक की ज्वेलर्स की दुकान है। 30 नवंबर की सुबह दुकान में दीपक का बेटा शुसार बैठा था। सुबह 11 बजे दो महिलाएं और एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान में आए और शुसार से सोने और चांदी के नए डिजाइन के जेवर दिखाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
उसने महिलाओं को काफी जेवर दिखाए। महिलाओं के साथ पहुंचे पुरुष ने शुसार को अपनी बातों में उलझाए रखा। इसके बाद महिलाएं जेवर पसंद नहीं आने की बात कहकर दुकान से चली गईं और उनके पीछे पुरुष भी चला गया।
विज्ञापन
दीपक के मुताबिक जब वह दुकान पर पहुंचे और देखा तो 80 हजार रुपये के कीमती जेवर गायब थे। पूछताछ करने पर बेटे ने ग्राहक बनकर आए महिला और पुरुष का जिक्र किया। फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि सराफा के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में ठगों की फुटेज कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।