{"_id":"6a3673a93404ee872c006cbd","slug":"called-on-the-pretext-of-compromise-stabbed-the-youth-with-a-knife-serious-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150393-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: समझौते के बहाने से बुलाकर युवक को चाकू से गोदा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: समझौते के बहाने से बुलाकर युवक को चाकू से गोदा, गंभीर
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने समझौते के बहाने युवक को बुलाया और सुनसान गली में ले जाकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय अस्पताल में ले जाने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। मोईन पुत्र मुख्तियार निवासी मोहल्ला झाड़ान, पीठ बाजार ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चचेरे भाई शादाब का कुछ दिन पहले पीठ बाजार निवासी अबूजर से घर के बाहर तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में अबूजर ने अपने साथी फरहान, हारिश, बेलन और अपने जीजा शाहरुख निवासीगण मोहल्ला कस्साबान के साथ मिलकर साजिश रची।
आरोप है कि 18 जून की देर रात फरहान ने फोन कर शादाब को झाड़ान स्थित एक दुकान के बाहर बुलाया। वहां से उसे समझौते की बात कहकर सराय सड़क स्थित एक गली में ले गए। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शाहरुख ने शादाब को जान से मारने के लिए उकसाया और इसके बाद सभी ने चाकू व अन्य धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल शादाब को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।