फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   By evading tax, they were supplying batteries under the guise of generating solar power

Haridwar News: टैक्स चोरी कर सोलर पावर जनरेटिंग की आड़ में कर रहे थे बैटरी सप्लाई

Thu, 11 Jul 2024 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
By evading tax, they were supplying batteries under the guise of generating solar power
हरिद्वार। जीएसटी की हरिद्वार और देहरादून संभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्टरी में छापा मारा। जहां टैक्स चोरी करते हुए सोलर पावर जनरेटिंग सिस्टम की आड़ में बैटरी की सप्लाई की जा रही थी। टैक्स चोरी करने पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। फिलहाल फर्माें की तरफ से 1.90 करोड़ मौके पर ही जमा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा के मुताबिक, मंगलवार को सूचना मिली थी कि भगवानपुर क्षेत्र में अवस्थित बैटरी निर्माता कंपनी और उसकी सहयोगी चार ट्रेडिंग फर्माें में खेल चल रहा है। इसके बाद हरिद्वार और देहरादून संभाग की विशेष अनुसंधान इकाइयों ने चारों फर्मों में छापा मारा। प्रवर्तन के अलावा कर निर्धारण अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की। तब सामने आया कि बैटरी निर्माता फर्म की ओर से सोलर पावर जनरेटिंग सिस्टम की आड़ में बैटरी की सप्लाई की जा रही है। सामने आया कि सोलर पैनल केवल दिखावे के लिए परिवहन के समय भेजे जाते थे फिर वही सोलर पैनल बाद में चालान पर वापस आ जाते थे।
विज्ञापन

स्टॉक मेंटेन करने के लिए पैनल की खरीद अपनी सहयोगी फर्मों से की जा रही है। निर्माता कंपनी बैटरी की सप्लाई पर देय 28 फीसदी की जगह 12 फीसदी टैक्स ही दर्शा रही थी। टीम ने रात 12 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक कार्रवाई की। डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि फिलहाल पांच करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। जांच चल रही है। अभी ये राशि और बढ़ सकती है। कंपनी की तरफ से एक करोड़ 90 लाख का जुर्माना मौके पर ही जमा किया गया है। शेष रकम जल्द जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed