{"_id":"644ec08666bab4ffcd01ef97","slug":"businessman-arrested-three-sacks-full-of-crackers-recovered-haridwar-news-c-37-1-sdrn1033-960-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कारोबारी गिरफ्तार, पटाखे से भरे तीन बोरे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कारोबारी गिरफ्तार, पटाखे से भरे तीन बोरे बरामद
विज्ञापन
पटाखा कारोबारी गिरफ्तार, पटाखे से भरे तीन बोरे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। पुरानी तहसील में घनी आबादी में बने अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने के मामले में पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पटाखे से भरे तीन बोरे भी बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। पुरानी तहसील में बर्फ खाने के पास राकेश उर्फ टिंकू का भवन है। इस भवन में करीब छह किरायेदार परिवार के साथ रहते हैं। इसी भवन में दिनेश अरोडा उर्फ काका एवं राकेश उर्फ टिंकू ने अवैध रूप से पटाखों का गोदाम बनाया था। शनिवार शाम करीब तीन बजकर 45 मिनट पर पटाखा गोदाम में सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा गोदाम में बीडी की चिंगारी से धमाका हो गया था। जिसके बाद गोदाम में आग लग गई थी। धमाके होने के चलते लाेग भी दहशत में आ गए थे। फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया था। घटना के दौरान दो लोग वहां से भाग रहे थे। जिसमें से पुलिस ने एक आरोपित का पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश अरोड़ा बताया। पुलिस ने बताया कि मौके से आतिशबाजी के सामान के तीन बोरे भी बरामद किए हैं। जबकि मौके से फरार होने वाले आरोपी राकेश की तलाश की जा रही है।