फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Burglary in BHEL Deputy Manager's quarters

बीएचईएल उपप्रबंधक के क्वार्टर में सेंधमारी

Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Burglary in BHEL Deputy Manager's quarters
बीएचईएल में उपप्रबंधक के सरकारी क्वार्टर में चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोर ताला तोड़कर लैपटॉप समेत घरेलू सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक बीएचईएल के क्वार्टर नंबर सी टाइप 8 सेक्टर पांच बी में रहने वाले विवेक यादव बीएचईएल में उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। विवेक यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका परिवार हरियाणा के रेवाड़ी में रहता है, जबकि क्वार्टर में वह अकेले रहते हैं। विवेक के अनुसार पिछले कई दिनों से वह अपने क्वार्टर का ताला लगाकर शिवालिकनगर में दोस्त के पास रह रहे थे। 25 जुलाई की सुबह जब वह अपने आवास पर वापस आए तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद विवेक ने अंदर जाकर देखा तो एक लैपटॉप, दीवार घड़ी, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, प्रेस, पेन कार्ड, सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड और पर्स में रखे करीब 3000 रुपये चोरों ने चोरी कर लिए। विवेक यादव ने रानीपुर पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed