फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Brother and sister injured in attack, case registered

Haridwar News: हमले में भाई-बहन घायल, मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister injured in attack, case registered

विज्ञापन
रुड़की। मंगलौर क्षेत्र में युवकों ने भाई-बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आयान ग्राम मुंडलाना निवासी ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके घर के गेट पर नीजाकत, सद्दू उर्फ सद्दाम, राशिद, रिफाकत गाली-गलौज करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने गाली-गलौज कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने आयान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर होने पर आयान की बहन मुन्नी भी मौके पर पहुंची। उस पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही आरोपी युवक जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। वहीं, मंगलौर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मा.सि.रि.


बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
रुड़की। मंगलौर क्षेत्र में दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे एक युवक घायल हो गया। मंगलौर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका भाई संजय दो सितंबर को बाइक से ग्राम अंबोली थाना देवबंद, सहारनपुर से अपने ससुराल ग्राम तेल्लीवाला, हरिद्वार जा रहा था। दोपहर में जब संजय ग्राम तांशीपुर हथियाथल के पास नहर पटरी के पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed