{"_id":"5827489d4f1c1bc932b3af10","slug":"brick-wise-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से वार कर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से वार कर पत्नी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने ईंट से पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। पति के फरार होने पर पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रेम कुमार मिश्रा सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। रावली महदूद में उसने किराये पर कमरा लिया हुआ था। शुक्रवार रात उसकी अपनी पत्नी मधु मिश्रा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नोक-झोंक बढ़ने पर वह आपा खो बैठा और पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो प्रेम कुमार मिश्रा मौके से फरार था। उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा हुआ था।
पड़ोसियों की सूूचना पर एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों से जानकारी जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसी बीच विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। मधु के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्चों को ननिहाल का सहारा
प्रेम कुमार मिश्रा के दो छोटे बच्चे हैं। अपनी पत्नी की हत्या के बाद से वह फरार है। मुकदमा दर्ज होने पर उसका जेल जाना तय है। ऐसे में बच्चों की देखरेख का जिम्मा ननिहाल पर होगा।
देवर ने भी की थी भाभी की हत्या
सिडकुल में संबंधों के कत्ल का यह पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों अपनी भाभी की हत्या कर देवर फरार हो गया था। फरार आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।