फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Breaking the back of the train brakes stand out

मालगाड़ी ब्रेक स्टैंड को तोड़कर पीछे निकली

Fri, 06 Jan 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 06 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर गार्ड की चूक से सीमेंट से लदी मालगाड़ी शंटिंग के दौरान लूप लाइन से नीचे उतर गई।  मालगाड़ी का पिछला डिब्बा ब्रेक स्टैंड को तोड़ते हुए ट्रैक के पार निकल गया। पीछे ढाबे में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

शुक्रवार सुबह 9.40 बजे वेस्टर्न रेलवे क्षेत्र के जहानाबाद से सीमेंट से लदी मालगाड़ी ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मालगाड़ी में 42 बोगी लगी थी। मालगाड़ी को ट्रैक नंबर 3 से 4 पर सीमेंट उतारने को शंटिंग कर ले जाया जाने लगा। मालगाड़ी के चालक को गार्ड झंडी दिखाते हुए शंटिंग कराने लगा। शंटिंग के दौरान मालगाड़ी को ब्रेक स्टैंड से करीब 20 मीटर पहले रोका जाना था, लेकिन गार्ड के लाल झंडी न दिखाए जाने पर पायलट मालगाड़ी को पीछे हटाता रहा। इस पर मालगाड़ी का पिछला डिब्बा ब्रेक स्टैंड से टकरा गया। ब्रेक स्टैंड की तीनों शेड उखड़ गए। डिब्बे को आगे बढ़ते देख वहां पर मौजूद मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तब तक डिब्बा ट्रैक से नीचे उतर गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के उप अधीक्षक जीएस परिहार को जांच सौंपी गई। जीएस परिहार ने गार्ड, चालक, स्टेशन अधीक्षक एवं स्टेशन मास्टर के बयान दर्ज किए। जीएस परिहार ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। ज्वालापुर स्टेशन अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पोले से टकराने पर हो सकता था हादसा
ट्रैक नंबर चार पर ब्रेक स्टैंड के पीछे हाइटेंशन लाइन का पोल है। यह रेलवे की लाइन ट्रैक की लाइन है। गनीमत रही कि चंद फीट पहले ही मालगाड़ी रुक गई। वरना पोल से टकराने के बाद बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed