फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Braj Prant emerges as overall champion at Vidya Bharati regional sports meet

Haridwar News: विद्या भारती के क्षेत्रीय खेल में ब्रज प्रांत बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 26 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Braj Prant emerges as overall champion at Vidya Bharati regional sports meet
मेरठ प्रांत दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन

हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे विद्या भारती के 38वें क्षेत्रीय खेल संपन्न हो गए। इसमें ओवरऑल चैंपियन ब्रज प्रांत बना। मेरठ प्रांत दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और पवित्र आत्मा का वास होता है। बच्चे देश का कल हैं। खेल के मैदान से संघर्ष करने की क्षमता और संयम सीख रहे हैं, वही, कल राष्ट्र के निर्माण में काम आएगा।
विज्ञापन

कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी बाधाएं आएं, कभी हार मत मानना। अपनी संस्कृति, धर्म और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलते हुए हमेशा आगे बढ़ें। विद्या भारती मेरठ के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप ने कहा कि खेल का मैदान केवल हार या जीत की जगह नहीं है, बल्कि, यह जीवन में अनुशासन, कड़ा परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सीखने की सबसे बड़ी और सच्ची पाठशाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या भारती का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि, शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ ऐसे युवाओं का निर्माण करना है, जो भविष्य में राष्ट्र का नेतृत्व कर सकें। सभी खिलाड़ी भविष्य के भारत की नींव हैं, अपने लक्ष्य को हमेशा ऊंचा रखें और निरंतर अभ्यास से अपने सपनों को साकार करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल, शत्रुघ्न सिंह राठौड़, मनीष खाली, सत्यपाल, शिव शंकर जायसवाल, डॉ. विजयपाल, अजय शर्मा, नत्थीलाल बंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed